ले बेटा ! सोशल मीडिया से गायब हुआ DHOOM, लोग खूब कर रहे हैं मिस

    ले बेटा ! सोशल मीडिया से गायब हुआ DHOOM, लोग खूब कर रहे हैं मिस

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): कृष फिल्म के दिल ना लिया दिल ना दिया.... गाने को दो दशक बात सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में लाने  में कचरा चुनने वाले एक लड़के का हाथ था जो जमशेदपुर में कचरा चुनने का काम करता था.जिसका नाम धूम है धूम नाम के इस लड़के ने ऐसी धूम मचाई कि पुरे देश में लोग इस गाने पर रील बनाने लगे क्योंकि यह गाना सच में काफी ज्यादा मजेदार तरह से गाया गया था. धूम ने अपना ट्विस्ट देते हुए इस गाने को रिप्रेजेंट किया था जो महज मजाक के तौर पर गाया गया था.लेकिन कहा जाता है कि कब किसकी किस्मत पलट जाए और सोशल मीडिया पर इस जमाने में किसे क्या पसंद आए, कोई नहीं जानता. धूम के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ उसके छोटे से वीडियो क्लिप ने ऐसी धूम मचाई की देश में उसको मशहूर कर दिया.

    धूम को मिस कर रहे है लोग

    एक गाने के वायरल होने के बाद धूम  देश पर छा गया उसका जलवा इतना ज्यादा बढ़ गया की बड़ी-बड़ी हस्तियां यूट्यूबर रेल बनाने लगे.वही उसकी लोकप्रियता को देखते हुए बड़े-बड़े यूट्यूबर समाचार चैनल के रिपोर्टर धूम के पास पहुंचते थे और उसका रिएक्शन लेते थे जो रात-रात वायरल हो जाता था लेकिन पिछले कुछ महीनों से धूम सोशल मीडिया से एकदम से गायब हो गया.जिसकी वजह से उसके फैन्स में काफी ज्यादा मायुसी देखी जा रही है आपको बता दें कि कुछ समय पहले धूम के वीडियो और पोस्ट फेसबुक इंस्टाग्राम और यूट्यूब  का तेजी से वायरल होते थे जिसमे अलग-अलग अंदाज में वह नजर आता था जिस पर काफी ज्यादा मीम भी बनते थे लेकिन अब वह एकदम से गायब है अब लोग खोज रहे है कि आखिर धूम कहां गया.

    Dhoom come back...  

    वायरल बॉय धूम को याद करते हुए लोग उसके पुराने वीडियो को शेयर कर रहे है और Dhoom come back...  जैसे कमेंट्स भी किए जा रहे है.धूम के बिना सोशल मीडिया सुना सुना सा लग रहा है वही उसके गायब होने की असली वजह सामने आई है.कुछ लोग इसे ब्रेक मान रहे तो कुछ किसी बड़े सरप्राइज की उम्मीद जता रहे है लेकिन सच कुछ और ही है.अगर आप भी धूम के फैन है और वह कहां है इस बारे में जानना चाहते है तो चलिए हम आपको असल वजह बताते है.

     पढ़े कहां है वायरल बॉय धूम

    आपको बता दे कि वायरल धूम सड़क पर रहता था और कचरा चुनने का काम करता था जिसकी वजह से उसको नशे की लत लग गई थी. वह दारू और अन्य नशा भी करता था.उसके नशे को छुड़ाने के लिए एक एनजीओ जिसका नाम अस्तित्व फाउंडेशन है उसको नशा मुक्ति केंद्र में रखा गया और बेहतर जीवन की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी जा रही है.जैसे ही वह अपने नशे की लत से मुक्ति पा जाएगा फिर से सोशल मीडिया या अन्य साइट्स पर लोग उसको देख पाएंगे.



    Related News