आज से दो दिवसीय साहिबगंज दौरे पर रहेंगे नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

    Leader of Opposition Babulal Marandi will be on a two-day visit to Sahibganj from today, workers welcomed him warmlyb। आज से दो दिवसीय साहिबगंज दौरे पर रहेंगे नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी,

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आज से साहिबगंज दौरे पर है.आगे आपको बता दें कि वनांचल एक्सप्रेस से बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुँचे ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ बाबुलाल मरांडी का भव्य स्वागत किया.इसके बाद बाबु लाल मरांडी नगर चुनाव को लेकर कार्यकर्ता के साथ बैठक की आरबी प्लेस बरहरवा में विशेष बैठक कर जीत का मूलमंत्र दिया.

    साहिबगंज के तीनो भाजपा समर्पित उम्मीदवार जीत रहे है

    बैठक में बाबू लाल मरांडी ने कहा कि साहिबगंज के तीनो भाजपा समर्पित उम्मीदवार जीत रहे है.इसके आलावे राज्य के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार नहीं चाहती है कि राज्य में कुछ विकास हो.इस दौरान बीजेपी नेता बमबम मंडल सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर



    Related News