लातेहार : चंदवा के माल्हन में रेलवे प्रोजेक्ट साइट पर माओवादियों ने की गोलीबारी, तीन कर्मी घायल

    लातेहार : चंदवा के माल्हन में रेलवे प्रोजेक्ट साइट पर माओवादियों ने की गोलीबारी, तीन कर्मी घायल

    लातेहार(LATEHAR): जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन में माओवादियों ने रेलवे प्रोजेक्ट साइट पर गोलीबारी की. इस गोलीबारी में रेलवे में कार्यरत 3 ठेका कर्मी घायल हो गए. वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना को भाकपा माओवादी अंजाम दिया है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही लातेहार एसपी अंजनी अंजन घटना स्थल पहुंच चुके हैं.

    तीनों घायलों की हुई पहचान

    बता दें कि माओवादियों ने आज यानी शुक्रवार की शाम घटना को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी माल्हन के केंदुआ टांड में हुई है. तीनों घायल की पहचान हो चुकी है. घायलों में एक बिहार के औरंगाबाद का मूल निवासी शिव कुमार यादव (उम्र 23 वर्ष) है,  जिसके सीने में दो गोली लगी है. वहीं, दूसरे घायल का नाम विशेश्वर यादव (उम्र 23 साल) है, जिसे पैर में गोली लगी है. वहीं, तीसरे घायल का नाम विकास यादव (उम्र 23 साल) है, उसे भी गोली लगी है. बता दें कि विशेश्वर यादव और विकास यादव, ग्राम-सिरम, बालूमाथ के रहने वाले हैं.

    अंधाधुंध फायरिंग कर दी शुरू

    मिली जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी दस की संख्या में रेलवे साइट के पास पहुंचे थे और उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. हालांकि, घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है.  

    रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news