रामगढ़ में JMM ने झोंकी ताकत: रेणु कुमारी के समर्थन में उतरा संगठन, तेज हुआ चुनाव अभियान

    JMM mobilizes strength in Ramgarh: organization comes out in support of Renu Kumari |रामगढ़ में JMM ने झोंकी ताकत: रेणु कुमारी के समर्थन में उतरा संगठन, 32 वार्डों में तेज हुआ चुनाव अभियान

    रामगढ़ (RAMGARH): नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने की. इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रेणु कुमारी को आधिकारिक रूप से पार्टी का उम्मीदवार बताते हुए उनके समर्थन में चुनाव अभियान तेज करने की बात कही गई.

    विनोद किस्कू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता रेणु कुमारी पर भरोसा जताया है. उन्होंने दावा किया कि 32 वार्डों में पार्टी कार्यकर्ता लगातार चुनावी कैंप और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. किस्कू ने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन पार्टी उम्मीदवार को मिल रहा है और इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर परिषद में जीत दर्ज करेगा.

    उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरा है और हर वार्ड में कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों और उम्मीदवार के विजन को लोगों तक पहुंचा रहे हैं.

    वहीं अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रेणु कुमारी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी. उन्होंने कहा कि जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है, जिससे उनका उत्साह बढ़ा है. रेणु कुमारी ने भरोसा दिलाया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

    रिपोर्ट : अनुज कुमार



    Related News