तेजस्वी यादव से झारखंड प्रधान महासचिव संजय यादव की मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा, समझिये

    तेजस्वी यादव से झारखंड प्रधान महासचिव संजय यादव की मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा, समझिये

    पटना(PATNA): राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के झारखंड प्रधान महासचिव संजय यादव ने तेजस्वी यादव से पटना स्थित उनके आवास में मुलाकात की. इस दौरान संजय यादव ने उन्हें बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और झारखंड की वर्तमान राजनीति पर बात की. झारखंड राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि तेजस्वी यादव से मुलाकात के दौरान संजय यादव ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन देश के लिए शुभ संकेत है. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में विकास होगा. इसलिए भाजपा में निराशा है.

    झारखंड में संगठन विस्तार पर हुआ चर्चा

    संजय सिंह यादव ने तेजस्वी यादव को झारखंड में संगठन विस्तार को लेकर जानकारी दी और विचार-विमर्श किया. उन्होंने तेजस्वी को झारखंड के वर्तमान स्थिति से अवगत कराया. वहीं, झारखंड में चल रहे सदस्यता अभियान एवं संगठन के चुनाव के संबंध में भी जानकारी दी. दरअसल, पिछले कुछ महीनों से झारखंड में भी राजनीतिक हलचल तेज थी. इस विषय में भी चर्चा हुआ होगा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news