राशन कार्ड को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान ! 30 जून 2026 से पहले नहीं किया ये काम तो भूल जाए फ्री का राशन

    राशन कार्ड को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान ! 30 जून 2026 से पहले नहीं किया ये काम तो भूल जाए फ्री का राशन

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): यदि आप झारखंड के निवासी है और फ्री में सरकार की ओर से मिलने वाले राशन कार्ड योजना का लाभ लेते है तो आपको थोड़ा सावधान होना होगा. क्योंकि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अब राशन कार्ड धारकों पर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है. सरकार की ओर से राशन कार्ड को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है.जिसके बारे में अगर आप नहीं जानते हैं तो आगे आपको बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.सरकार राशन कार्ड को लेकर कौन सा बड़ा ऐलान किया है चलिए जानते है.

    फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बड़ा कदम

    केंद्र सरकार की ओर से राशन कार्ड योजना में फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए सरकार की ओर से समय-समय पर ई केवाईसी को लेकर डेडलाइन जारी की जाती है.ताकि इसमे पारदर्शिता लाई जा सके और जो फर्जी लाभुक है उनका नाम इस योजना से काटा जाए. ताकी सही लाभ को तक योजना का लाभ पहुंच सके लेकिन आज भी झारखंड के कई ऐसे लाभुक है जिनको अब तक ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई ऐसे लोगों पर अब सरकार सख्ती बरतने की तैयारी में है.सरकार ने एक बार फिर एक नया डेडलाइन जारी किया है अगर इस दिन तक आप राशन कार्ड से संबंधित येन जरुरी काम नहीं करते है तो राशन कार्ड योजना से आपका नाम काट दिया जाएगा.

    झारखंड सरकार ने 30 जून तक का दिया है समय

    झारखंड सरकार की ओर से राशन कार्ड लाभुको को साफ निर्देश दिया गया है कि यदि 30 जून 2026 से पहले आप अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी नहीं करवाते है तो आपको अपात्र और संदिग्घ मानते हुए नाम हटा दिया जाएगा.ऐसा करने के पीछे सरकार की एक ही उद्देश्य है कि राशन कार्ड योजना में पारदर्शिता लाई जा सके और गड़बड़ियों को रोका जाए.सरकार के आदेश के अनुरूप सार्वजनिक वितरण प्रणाली में 30 अप्रैल तक पहला चरण 31 मई तक दूसरा चरण और 30 जून तक अंतिम मौका दिया जाएगा.

    डेडलाइन तक पूरी कर ले प्रक्रिया

    झारखंड सरकार ने 3 महीने की मोहलत राशन कार्ड लाभुको को दी है अगर तय समय सीमा के अंदर प्रक्रिया को पूरा नहीं करते है तो फ्री में मिलनेवाला अनाज बंद कर दिया जाएगा.हालांकी झारखंड के कई ऐसा ग्रामीण क्षेत्र है जहां नेटवर्क की समस्या है,जिसकी वजह से ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सरकार की ओर से निर्देश दिया गया है कि राशन राशन कार्ड के डीलर, प्रज्ञा केंद्र सीएससी और तकनीकी एजेंसी मिलकार डोर टु डोर अभियान चलाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का भी Ekyc  पूरा हो सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news