TNP Desk: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है जिससे राज्य के विकास और प्रशासनिक कामकाज को नई गति मिलने की उम्मीद है.
कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इनमें विकास परियोजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.सरकार की ओर से इन फैसलों को राज्यहित में बड़ा कदम बताया जा रहा है.
बैठक में दो महत्वपूर्ण फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है. इससे शहरी ट्रैफिक व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.बताया जा रहा है कि पहला फ्लाईओवर अरगोड़ा चौक के ऊपर बनाया जाएगा, वहीं दूसरा फ्लाईओवर करमटोली से साइंस सिटी तक बनेगा.
बताया जा रहा है कि इन फ्लाईओवर परियोजनाओं का उद्देश्य बढ़ते जाम की समस्या को कम करना और शहरों में यातायात को सुगम बनाना है.
अरगोड़ा फ्लाईओवर को मंजूरी, 3.85 किलोमीटर लंबा होगा फ्लाईओवर
डिबडीह ब्रिज से काव रेस्टोरेंट तक बनेगा फ्लाईओवर
करमटोली फ्लाईओवर को भी मंजूरी
स्टेट स्कूल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी के गठन को मंजूरी
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत योजनाओं को मंजूरी
पलामू में चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलेगी सरकार
झारखंड शिक्षक पात्रता नियमावली को घटनोत्तर स्वीकृति
वंशीधर नगर के नाम में आंशिक संशोधन, अब वंशीधर नगर ऊंटारी होगा नाम
मरांग गोमके परदेशीय छात्रवृत्ति योजना में छात्रों की संख्या बढ़ाकर 50 की गई

