3 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान, हजारीबाग निर्भया कांड पर बीजेपी ने दिया 2 अप्रैल तक गिरफ़्तारी का अल्टीमेटम

    हजारीबाग के विष्णुगढ़ कांड को लेकर हर किसी के मन में कई सवाल और आक्रोश है. ऐसे में मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 3 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान कर दिया है. दरअसल  भाजपा ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. पार्टी ने पहले हजारीबाग बंद का आह्वान किया था और अब पूरे झारखंड में बंद की चेतावनी दे दी है.

    3 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान, हजारीबाग निर्भया कांड पर बीजेपी ने दिया 2 अप्रैल तक गिरफ़्तारी का अल्टीमेटम

    रांची (RANCHI): हजारीबाग के विष्णुगढ़ कांड को लेकर हर किसी के मन में कई सवाल और आक्रोश है. ऐसे में मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 3 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान कर दिया है. दरअसल  भाजपा ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. पार्टी ने पहले हजारीबाग बंद का आह्वान किया था और अब पूरे झारखंड में बंद की चेतावनी दे दी है.

    सोमवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यदि 2 अप्रैल तक इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 3 अप्रैल को राज्यव्यापी बंद किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह फैसला प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है.

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर पार्टी ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. बीजेपी का कहना है कि इस गंभीर घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पीड़िता को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है.

    पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय सीमा तक कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा. बीजेपी का आरोप है कि सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में विफल रही है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. वहीं, इस मुद्दे को लेकर राज्य की सियासत भी गरमा गई है. अब देखना होगा कि प्रशासन तय समय सीमा के भीतर क्या कदम उठाता है और क्या आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाती है या नहीं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news