जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर ने कई लोगों को रौंद दिया. जिसमें एक बुजुर्ग की जान चली गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह 11 बजे NH जाम कर दिया. जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. मामले की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को सड़क से हटाने की कोशिश कर रही है. बताया जा रहा है कि मामला शुक्रवार देर रात का है. कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रि हो कर कई लोगों को टक्कर मार दिया. सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवार को रौंदते हुए करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया. जिसमें देर रात बुजुर्ग की मौत हो गई थी.
माटिहाना गांव निवासी था साबिर अहमद
मृतक की पहचान माटिहाना गांव निवासी साबिर अहमद (60) के रूप में हुई है. जो सड़क पार कर घर लौटने की तैयारी में थे. ट्रेलर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास खड़ी एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि उसका चालक समय रहते भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा. घटना में ट्रेलर चालक समेत चार लोग घायल हुए. गंभीर रूप से घायल चालक किताबुद्दीन अंसारी और स्थानीय निवासी सुदर्शन महतो को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर किया गया. वहीं दो अन्य घायलों को हल्की चोटें आने के कारण इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई.
लोगों ने कर रखा था एनएच जाम
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि चौक पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है.
रिपोर्ट – रोहित कुमार
Thenewspost - Jharkhand
4+


