रांची के एक होटल में अंधाधुन फायरिंग,CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

    रांची शहर में बदमाश और गैंगस्टर बेलगाम है. खुलेआम गोलियां चल रही है. अब देर रात एयरपोर्ट रोड स्तिथ होटल टीटॉस में हुई गोली बारी का CCTV सामने आया है. जिसे देख कर कोई भी दहशत में आ जाएगा. रात के करीब 9 बजे बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और फिर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में एक युवक की जान चली गई.    

    रांची(RANCHI): रांची शहर में बदमाश और गैंगस्टर बेलगाम है. खुलेआम गोलियां चल रही है. अब देर रात एयरपोर्ट रोड स्थित होटल टीटॉस में हुई गोली बारी का CCTV सामने आया है. जिसे देख कर कोई भी दहशत में आ जाएगा. रात के करीब 9 बजे बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और फिर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में एक युवक की जान चली गई.    

    बता दे कि घटना देर रात 9 बजे की है. जब होटल में सभी बैठे हुए थे.अचानक बाइक सवार बदमाश पहुंचते और फिर कमर से पिस्टल निकाल कर अंधाधुन गोली चला दिया. इस घटना में मनीष नामक युवक की जान चली गई. घटना के बाद होटल में अफरा तफरी का माहौल बन गया. सभी इधर उधर भागने लगे. बाद में जब मनीष को उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी जान जा चुकी थी. इस घटना के पीछे गैंगस्टर प्रिंस खान का हाथ बताया जा रहा है. कुछ दिन पूर्व प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी की डिमांड की गई थी.

    हलाकी पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है और घटना स्थल पर पहुंच कर तफतीश कर रही है. सिटी एसपी पारास राणा के साथ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआइना किया.उन्होंने बताया कि जल्द ही पुलिस आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी.     

    बता दे कि रांची में शहर में पुलिस को अपराधी हर दिन चुनौती दे रहे है. पहले अंगड़ा में शराब दुकान में फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया. यहां गनीमत रही की किसी को गोली नहीं लगी.इस घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब पूरे मामले में पुलिस ने तफतीश तेज की है और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे.                               

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news