पलामू: बहन को दिल दे बैठा भाई!विवाद होने पर बहन को टाँगी से काटा ,फिर खुद भी दे दिया जान

    पलामू: बहन को दिल दे बैठा भाई!विवाद होने पर बहन को टाँगी से काटा ,फिर खुद भी दे दिया जान

    पलामू(PALAMU): जिले से एक प्रेम संबंध का सनसनी खेज मामला सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपनी  बहन को टाँगी से मार कर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद फिर खुद भी ट्रेन के आगे आकार मौत को गले लगा लिया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. साथ ही दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.       

    बता दे कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बखारी गांव का है.  यहां एक 20 वर्षीय युवती का शव उसके फुआ के घर से गला कटा हुआ बरामद किया गया. जबकि उसी घर के युवक बिट्टू सिंह का शव रेलवे ट्रैक पर मिला.दोनों के शव बरामद होने से घर में मातम का माहौल बन गया. हर तरफ खीच पुकार मच गई.

    बताया जा रहा है कि खुशबू अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी. लंबे समय से वह मामा के यहां रह रही थी. इसी बीच दोनों में प्रेम हुआ. लेकिन बीते रविवार की रात्री दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद गुस्से में युवक ने लड़की को टाँगी से काट दिया. जब लड़की की मौत हो गई तो वह घर फरार हो गया. और आखिर में सोमवार की सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया.

    घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. घटना में इस्तेमाल की गई टाँगी को जब्त किया गया है. साथ ही पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है.    

      

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news