झारखंड में कांग्रेस सामाजिक न्याय, एकता और तरक्की के लिए लड़ेगी चुनाव, भाजपा शून्य पर होगी आउट- शकील अहमद खान

    झारखंड में कांग्रेस सामाजिक न्याय, एकता और तरक्की के लिए लड़ेगी चुनाव, भाजपा शून्य पर होगी आउट- शकील अहमद खान

    देवघर(DEOGARH): झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. दो चरणों मे होने वाले मतदान को लेकर पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है. संताल परगना के सभी विधानसभा क्षेत्र में मतदान दूसरे और अंतिम चरण में होना है. ऐसे में इस क्षेत्र की सभी 18 सीट गठबंधन की झोली में आये इसको लेकर सभी घटक दलों द्वारा अपनी-अपनी रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में गोड्डा लोकसभा अंतर्गत दुमका, देवघर और गोड्डा जिला के कांग्रेस नेताओं की बैठक देवघर जिला कार्यालय में हुई. इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के गोड्डा लोकसभा के पर्यवेक्षक डॉ. शकील अहमद खान ने मौजूद पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

    भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ा जाएगा चुनाव

    बिहार विधानमंडल के नेता डॉ. शकील अहमद खान को पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गोड्डा लोकसभा का पर्यवेक्षक बनाया है. इनके द्वारा अपने दल के नेता और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम शुरू कर दिया गया है. शकील अहमद खान ने बताया कि झारखंड में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चुनाव लड़ा जाएगा और भाजपा को शून्य पर आउट कर पुनः राज्य में गठबंधन की सरकार बनाया जाएगा.

    भाजपा के कारण अराजकता का माहौल

    शकील अहमद ने कहा कि देश भर में भाजपा अराजकता का माहौल कायम की हुई है. सभी जगह सद्भावना बिगाड़ कर देश को कमजोर कर रही है. देश की आर्थिक स्थिति की बात करें तो दिन पर दिन डॉलर के मुकाबले रुपये का स्तर गिरता जा रहा है. शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्म की इज्जत और सम्मान करती है. इसलिए झारखंड विधानसभा का चुनाव भी सामाजिक एकता, सामाजिक न्याय और समाज की तरक्की पर लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है. गठबंधन में जिस किसी को भी टिकट मिलता है, सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे और उनकी जीत को सुनिश्चित करायेंगे.

    रिपोर्ट: ऋतुराज सिंहा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news