सलीमा टेटे के गुरु और गांव-गांव तक हॉकी का प्रचार करने वाले सुमेश्वर प्रसाद का निधन

    सलीमा टेटे के गुरु और गांव-गांव तक हॉकी का प्रचार करने वाले सुमेश्वर प्रसाद का निधन

    सिमडेगा(SIMDEGA): सलीमा टेटे को पहली बार हॉकी प्रतियोगिता में लाने वाले हॉकी सिमडेगा के पूर्व उपाध्यक्ष सुमेश्वर प्रसाद का निधन शनिवार को हो गया. उन्होंने अपने करियर में जिला के विभिन्न गांव में घूम-घूम कर हॉकी के प्रतिभाशील खिलाड़ियों को खोजा था. सोमेश्वर प्रसाद ने सिमडेगा के गरजा स्थित अपने निवास में अंतिम सांस ली, वे  91 वर्ष के थे, अत्यधिक उम्र और अस्वस्थ रहने के कारण वे विगत 3 वर्षों से घूमने फिरने में असमर्थ थे. लेकिन इस बीच भी वे हॉकी की जानकारी लेते रहते थे, इससे पूर्व वे हमेशा हॉकी में अपना योगदान देते रहे है.

    इतना ही नहीं सिमडेगा जिला की प्रथम महिला ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को उन्होंने 2012 में लाया था. झारखंड बनने के बाद सिमडेगा जिला के हॉकी संघ से जुड़कर उन्होंने हॉकी के लिए कई कार्य किए हैं. हॉकी संघ ने जब 2010 में पहली बार जिला स्तरीय अंतर प्रखंड महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया, तो वे सिमडेगा प्रखंड की टीम बनाने के लिए सिमडेगा के विभिन्न गांव पिथरा से लेकर मुड़िया और आरानी से लेकर सेवई तक अपने मोपेड से ही घूम-घूम कर महिला हॉकी खिलाड़ियों को चयनित कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया था और उनकी टीम उविजेता रही थी.

    सुमेश्वर प्रसाद के निधन से झारखंड हॉकी में शोक की लहर है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. उनके निधन पर हॉकी मनोज कोनबेगी, सोहन बड़ाइक, सुनील तिर्की, पैंक्रासियूस टोप्पो, कमलेश मांझी, एलशन किड़ो, वेद प्रकाश, बसंत बा, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, बलबीर प्रसाद, मुकुट डुंगडुंग, राहुल मिंज, बिनोद किड़ो, सोनू ठाकुर, सहित हॉकी सिमडेगा समस्त पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है.

    रिपोर्ट: निरज कुमार, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news