24  साल के झारखंड में पहली बार चुनाव के कारण नही हो रहा भव्य कार्यक्रम, सादगी के साथ भगवान बिरसा मुंडा को किया जा रहा याद

    24  साल के झारखंड में पहली बार चुनाव के कारण नही हो रहा भव्य कार्यक्रम, सादगी के साथ भगवान बिरसा मुंडा को किया जा रहा याद

    रांची(RANCHI): झारखंड आज 24 साल का हो गया है.15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग कर झारखंड का गठन किया गया. वहीं झारखंड को अलग राज्य का दर्जा देने के लिए कई आंदोलनकारियों के साहस से आज के दिन ही 24 साल पहले अलग राज्य का दर्जा मिला. जिसके बाद हर साल 15 नवंबर को झारखंड के स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा के जयंति पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. लेकिन चुनावी मौसम के कारण यह कार्यक्रम फीका पड़ गया है. दरअसल आज के दिन जिस मोरहाबादी मैदान को सजा कर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता था, चुनाव के कारण आज यह सूना पड़ा हुआ है. लेकिन ऐसा नहीं है कि हर चुनाव में स्थापना दिवस पर यहां कार्यक्रम नही हुआ. अगर हम 2014 और 2019 की चुनाव की बात करें तो, इस दौरान भी स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया था. लेकिन 2024 ऐसा वर्ष है, जहां स्थापना दिवस को लेकर कोई धूम नहीं देखी जा रही है.

    सादगी के साथ किया जा रहा भगवान बिरसा मुंडा को याद
    हालांकि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यपर्ण अर्पित किया. साथ ही राज्य के लोगों को शुभकामनाएं भी दी. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए सभी को बधाई दिया.

    सूना पड़ा है मोरहाबादी मैदान
    बता दें कि आज के दिन मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री की ओर से कई कार्यक्रम आम जनता के लि किया जाता था, साथ ही झारखंड वासियों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था. लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला. रांची का मोरहाबादी मैदान और बिरसा मुण्डा संग्रहालय सूना पड़ा हुआ है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news