टाटानगर से गुजरेंगी 5 समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    टाटानगर से गुजरेंगी 5 समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): गर्मी की छुट्टियां और शादी-विवाह का सीजन के बीच ट्रेनों में सीट मिलना यात्रियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. लेकिन अब यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. रेलवे ने यात्रियों के लिए राहत की खबर लाई है. रेलवे ने टाटानगर होकर गुजरने वाली समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत कर दी है. रेलवे ने 5 समर स्पेशल ट्रेन चालने की घोषणा की है. इससे यात्रियों का सफर आसान होगा और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलेगा. टाटानगर स्टेशन से होकर गुजरने वाली पांच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा से यात्रियों में खुशी की लहर है. 

    आज से 30 अप्रैल तक चलेंगी ट्रेन
    रेलवे ने 21 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. इससे खासकर उन रूट्स पर राहत मिलेगी, जहां वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी हो रही थी. खड़गपुर-पुणे, रायपुर-खड़गपुर, दुर्ग-शालीमार और शालीमार-दुर्ग जैसे प्रमुख रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.  ये सभी ट्रेनें टाटानगर स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जिससे जमशेदपुर और आसपास के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. हर साल गर्मी के मौसम में यात्रियों की संख्या  बढ़ जाती है. ऐसे में नियमित ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है. स्पेशल ट्रेनों के संचालन से न सिर्फ भीड़ कम होगी, बल्कि कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी.

    ये ट्रेनें चलेंगी 
    21 अप्रैल को ट्रेन संख्या 02837 खड़गपुर-पुणे, 23 अप्रैल को ट्रेन संख्या 08749 रायपुर - खड़गपुर, 24 अप्रैल को ट्रेन संख्या 08750 खड़गपुर - रायपुर, 29 अप्रैल को ट्रेन संख्या  08745 दुर्ग-शालीमार, 30 अप्रैल को ट्रेन संख्या 08746 शालीमार- दुर्ग चलाई जाएगी. ट्रेन संख्या 02837 दोपहर 11.55 में टाटानगर पहुंचेगी. वही, ट्रेन संख्या 08749 दोपहर 11.10, ट्रेन संख्या 08750 सुबह 6.30, ट्रेन संख्या  08745 सुबह 8 बजे और ट्रेन संख्या 08746 रात 9.55 बजे टाटानगर पहुंचेगी. 



    Related News