धनबाद (DHANBAD): धनबाद पुलिस को रविवार को एक बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के अनुसार कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का राइट हैंड सैफी को यूएई से कोलकाता लाया गया है. बताया जा रहा है कि प्रत्यर्पण की कार्रवाई के बाद उसे कोलकाता लाया गया. कोलकाता से उसे अब धनबाद लाया जाएगा.
जानकारी के अनुसार सैफी मेजर के नाम से भी लोगों को धमकाता था. धमकी वाला पत्र वायरल करता था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सैफी लंबे समय से झारखंड के व्यापारियों के बीच दहशत का नाम बना हुआ था. वह प्रिंस खान के इशारे पर व्यवसायियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने और अवैध वित्तीय लेनदेन के समन्वय की जिम्मेदारी संभालता था. गैंग के संचालन में उसकी भूमिका बेहद अहम मानी जा रही थी.


