धनबाद में महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण

    Dhanbad, Jharkhand
    धनबाद में महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण

    धनबाद : नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 में धनबाद नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद आगामी 18 मार्च 2026 को शपथ ग्रहण करेंगे.

    इसकी जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों के साथ 18 मार्च 2026 को 10:00 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय के प्रथम तल पर स्थित सभाकक्ष तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के लिए समाहरणालय के तृतीय तल पर स्थित कमरा नंबर 314 में बैठक आयोजित की जाएगी. तत्पश्चात उन्हें शपथ दिलाई जाएगी.

    धनबाद नगर निगम के उप महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जाएगा. दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी. वहीं दोपहर 1:00 बजे से 1:30 तक विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी. दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित है. तत्पश्चात 1:45 बजे से 2:15 बजे तक मत पत्र की तैयारी की जाएगी. वहीं दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए मतदान किया जाएगा.

    दोपहर 3:00 बजे से 3:15 बजे तक मतगणना की जाएगी. वहीं 3:15 बजे से 3:30 बजे तक निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र 42 में तामिला के लिए समय निर्धारित है. तत्पश्चात दोपहर 3:30 बजे से 4:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराई जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news