टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड पात्रता परीक्षा JET 2024 को लेकर अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है. जानकारी के अनुसार 29 मार्च को निर्धारित इस परीक्षा की तिथि बदलने की मांग तेज हो गई है. कई उम्मीदवारों का कहना है कि इसी समय अन्य केंद्रीय स्तर की परीक्षाएं भी आयोजित हो रही हैं, जिससे बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
दरअसल, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की लिखित परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं. ऐसे में कई अभ्यर्थियों ने तीनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है और लंबे समय से इसकी तैयारी भी कर रहे हैं. लेकिन परीक्षा की तिथियों के टकराव के कारण वे सभी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाएंगे.
इसी वजह से अभ्यर्थी झारखंड पात्रता परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि यदि परीक्षा तिथि में बदलाव किया जाता है तो सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा और वे बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. फिलहाल इस मांग को लेकर छात्रों के बीच चर्चा तेज हो गई है और वे संबंधित अधिकारियों से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करने की अपील कर रहे हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+


