न सुन सकते, न बोल सकते हैं फिर भी मैदान में दिखेगा जुनून, धनबाद में खास मैच

    न सुन सकते, न बोल सकते हैं फिर भी मैदान में दिखेगा जुनून, धनबाद में खास मैच

    धनबाद (DHANBAD) : एक अनोखा क्रिकेट मैच होने जा रहा है. जिसमे खिलाड़ी वे हैं जो ना ही सुन सकते हैं और ना ही बोल सकते हैं. झारखंड बधिर क्रिकेट संघ यह मैच धनबाद में कराने जा रहा है. भारत-नेपाल टीम के बीच यह मैच खेला जायेगा. आयोजकों ने बताया कि यह मैच 20 और 21 को जयलगोरा स्टेडियम जामाडोबा में खेला जायेगा जबकि फाइनल मैच 22 अप्रैल को धनबाद के रेलवे स्टेडियम में होगा.

    रवि शेखर ने बताया कि भारत टीम में छह स्टेट से खिलाड़ी होंगे जिसमे दो खिलाड़ी झारखण्ड के हैं. उसमें एक खिलाड़ी धनबाद से है. उन्होंने बताया इस मैच में मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार 11 हजार के अलावे बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समैन और बेस्ट फिल्डर के लिए 5 हजार रु का नकद पुरस्कार दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि पहली बार कोयलांचल की धरती पर अंडर 19 मूक बधिर खिलाड़ियों का मैच होने जा रहा है.उन्होंने बताया कि इस मैच के लिए धनबाद डीसी एसएसपी के माध्यम से खिलाड़ियों के टीशर्ट ट्रॉउज़र ट्रांसपोर्टिंग खर्च आदि दिए जा रहे है.

    इस आयोजन को सफल बनाने में झारखंड किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य सुनैना सिंह किन्नर भी सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं. सुनैना किन्नर ने धनबाद के क्रिकेट प्रेमियों से बढ़ चढ़कर स्टेडियम आने और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने की अपील की है.

    रिपोर्ट - नीरज कुमार 



    Related News