Jharkhand Election 2024: 38 सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार, जान लें चुनाव आयोग का ये नियम वरना फंस सकते हैं बड़े झमेले में

    Jharkhand Election 2024: 38 सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार, जान लें चुनाव आयोग का ये नियम वरना फंस सकते हैं बड़े झमेले में

    रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा चुनाव की दूसरे चरण का प्रचार-प्रसार आज से थम गया. वहीं 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. ऐसे में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के मतदान के लिए घोषित साइलेंट पीरियड में एग्जिट पोल, प्रत्याशियों के प्रचार से जुड़ा टीवी चैनल्स पर विज्ञापन आदि पर रोक रहेंगा. 

    राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक 

    उन्होंने कहा है कि 20 नवंबर की शाम 5 बजे से पहले सभी प्रत्याशी मतगणना केंद्र के लिए कॉउन्टिंग एजेंट का ब्योरा अपने संबंधित आरओ को उपलब्ध करा दें. साथ ही सभी प्रत्याशी और राजनीतिक दल अपने कॉउन्टिंग एजेंट को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना केंद्रों के लिए  जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराए.

    इस दौरान उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों पर कॉउन्टिंग एजेंट द्वारा किसी तरह के इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे मोबाईल, कैलकुलेटर, डिजिटल वॉच आदि अंदर ले जाने पर रोक रहेंगी. काउंटिंग एजेंट को अपने साथ केवल एक पेन और एक नोटपैड मतगणना हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति है. साथ ही एक बार मतदान केंद्र की बैरिकेटिंग के बाहर आने के उपरांत उन्हें दोबारा अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news