Breaking: डबल मर्डर से दहला झारखंड का ये इलाका, जानिए कहां का है मामला

    This area of ​​Jharkhand is shaken by double murder, know where the incident took place |डबल मर्डर से दहला झारखंड का ये इलाका, जानिए कहाँ का है मामला

    हजारीबाग (HAZARIBAGH): जिले के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है. गांव के रहने वाले शिक्षक रामविलास दास के माता-पिता की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. मृतकों की पहचान वकील राम और झुनिया देवी के रूप में हुई है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

    जानकारी के अनुसार घटना का खुलासा सोमवार सुबह हुआ. काफी देर तक घर से कोई गतिविधि नजर नहीं आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ. जब ग्रामीण घर के भीतर पहुंचे तो दोनों बुजुर्ग दंपती को मृत अवस्था में पाया. यह दृश्य देखकर गांव में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

    सूचना मिलते ही डीएसपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई है. ऐसे में पुलिस टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. हालांकि फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. 

    प्रारंभिक जांच में पुलिस आपसी रंजिश, लूटपाट या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.

    घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और दोषियों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा.



    Related News