BREAKING:बोकारो के जंगल में मिला कंकाल, इलाके में हड़कंप

    Bokaro, Jharkhand
    BREAKING:बोकारो के  जंगल में मिला कंकाल, इलाके में हड़कंप

     बोकारो(BOKARO):  पिंडराजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधु टांड़ जंगल में नरकंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन समेत कई थानों की पुलिस टीम और पिंडराजोरा थाना पुलिस के साथ सर्किल इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए.

    पुलिस ने जिस स्थान पर कंकाल बरामद हुआ है, उसे घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में मदद कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी खुद पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं.

    स्थानीय स्तर पर यह आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल करीब 8 महीने पहले लापता हुई महिला पुष्पा का हो सकता है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही सच्चाई सामने आएगी. फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news