BREAKING: हेमंत कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    BREAKING: Hemant Cabinet meeting concludes, 26 proposals approved |BREAKING: हेमंत कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कुल 26 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई. हालांकि, JPSC अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने से जुड़ा अहम प्रस्ताव इस बैठक में मंजूरी नहीं पा सका और उसे फिलहाल के लिए टाल दिया गया. 

    कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से यह प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें 14वीं JPSC परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उम्र सीमा में राहत देने के लिए अगस्त 2023 को कट-ऑफ तिथि मानने की बात कही गई थी. लेकिन बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस विषय पर अभी निर्णय न लेने का निर्देश दिया और संकेत दिया कि सरकार बाद में इस पर विचार करेगी. 

    सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में अन्य 26 प्रस्तावों पर सहमति बनी, लेकिन नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण बैठक के बाद कोई आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग नहीं की गई. इससे पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने पर आज फैसला हो सकता है, जिससे हजारों उम्मीदवारों को राहत मिलती. फिलहाल, JPSC अभ्यर्थियों को इस मुद्दे पर सरकार के अगले फैसले का इंतजार करना होगा.



    Related News