Breaking: साहिबगंज के बरहरवा में घूसखोर एमओ गिरफ्तार,40 हजार लेते रंगेहाथ धराया 

    साहिबगंज:जिले के बरहरवा प्रखंड में दुमका एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

    Breaking: साहिबगंज के बरहरवा में घूसखोर एमओ गिरफ्तार,40 हजार लेते रंगेहाथ धराया

    साहिबगंज:जिले के बरहरवा प्रखंड में दुमका एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई प्रखंड मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय में की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

    डीलरों से हर महीने 5 हजार की करता था वसूली

    जानकारी के अनुसार, डीलरों से हर महीने 5 हजार रुपये अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछायाडीलर एसोसि एशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम को तय योजना के तहत पैसे देकर एमओ के पास भेजा गया. जैसे ही उन्होंने राशि सौंपी,पहले से घात लगाए टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया.

    एसीबी कर रही पूछताछ

    बताया जा रहा है कि नंदन कुमार की नियुक्ति करीब दो महीने पहले ही हुई थी और यह उनकी पहली पोस्टिंग थी. गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम उन्हें अपने साथ दुमका ले गई, जहां पूछताछ जारी है. इस कार्रवाई के बाद डीलरों में राहत की भावना है, वहीं पूरे बरहरवा क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 

    रिपोर्ट साहिबगंज ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news