कोडरमा के झुमरीतिलैया में बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    कोडरमा के झुमरीतिलैया में बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    कोडरमा (KODERMA) : जिले के झुमरी तिलैया में बिजली बिल में बढ़ोतरी और अनियमित बिजली कटौती के खिलाफ विरोध तेज हो गया है. इसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विद्युत विभाग कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया.

    आम जनता पर आर्थिक बोझ

    धरने में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग मनमाने तरीके से बिल बढ़ा रहा है जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. साथ ही बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जा रही है जिससे लोगों की दैनिक जिंदगी प्रभावित हो रही है. गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली जाने से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और व्यापारियों को हो रही है.

    बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए

    प्रदर्शनकारियों ने सरकार और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि बिजली बिल में की गई. बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

    धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की. अंत में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा और जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई.

    रिपोर्ट-अरूण बर्नवाल 



    Related News