हजारीबाग कांड में भाजपा नेता का आया नाम,सड़क पर उतरी झामुमो,रांची-रामगढ़ में प्रदर्शन

    हज़ारीबाग विष्णुगढ़ कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया. इस कांड के पीछे बलि प्रथा का मामला सामने आया. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जिसमें एक भाजपा नेता भी शामिल है.अब इस गिरफ़्तारी के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा भाजपा पर हमलावर हो गई.

    हजारीबाग कांड में भाजपा नेता का आया नाम,सड़क पर उतरी झामुमो,रांची-रामगढ़ में प्रदर्शन

    रांची(RANCHI): झारखंड के चर्चित हज़ारीबाग विष्णुगढ़ कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया. इस कांड के पीछे बलि प्रथा का मामला सामने आया. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जिसमें एक भाजपा नेता भी शामिल है.अब इस गिरफ़्तारी के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा भाजपा पर हमलावर हो गई. सभी जिले में आक्रोश मार्च निकाल कर भाजपा के खिलाफ हल्ला बोला है. रांची और रामगढ़ में झामुमो नेताओं ने जमकर नारेबाजी की है.

    रांची में भाजपा के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया. अल्बर्ट एक्का चौक पर झामुमो के रांची जिला संयोजक प्रमुख  मुस्ताक आलम के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया.  मुश्ताक आलम ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड की हम निंदा करते हैं,लेकिन इस कांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिस तरह सड़क पर उतरकर हाय तौबा मचाया गया, हिंदू मुसलमान का मामला बनाने की कोशिश की गई.  रहमान का नाम इस केस से जोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन जब केस का उद्वेदन हुआ तो इसका सूत्रधार ही भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी भीमराम निकला.

    रामगढ़ में झामुमो नेताओं ने किया प्रदर्शन 

    रामगढ़ में झारखंड  झारखंड मुक्ति मोर्चा के कर्यकर्ताओं ने  पैदल मार्च निकाला कर भाजपा का विरोध किया है. बिशुनगढ़ में हुई एक मासूम बच्ची की निर्मम हत्याकांड मामले के खुलासे में भाजपा नेता का नाम जुड़ा है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.   

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी को बचाने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी कर रहा था लेकिन ऐसा नहीं हो सका.  झामुमो नेताओं का कहना है कि जब घटना सामने नहीं आई थी, तब भाजपा और उसके सहयोगी दल एवं इस घटना के मुख्य आरोपी भीमराम जिसका संबंध भारतीय जनता पार्टी से है.

    दोषियों के लिए फांसी की मांग कर रहा था, लेकिन अब आरोपी के भाजपा से जुड़े होने की बात सामने आने के बाद पार्टी खामोश हो गई है. वही पैदल मार्च में झारखंड मुक्ति मर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता जिला कार्यालय से में रोड होते हुए सुभाष चोक पहुंच कर झामुमो के नेताओं ने सभा को संबोधित किया.

    रामगढ़ से अनुज कुमार की रिपोर्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news