BIG BREAKING: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू, गुर्गों और संरक्षकों के कई अड्डा पर सुबह से चल रही है छापेमारी

    BIG BREAKING: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू, गुर्गों और संरक्षकों के कई अड्डा पर सुबह से चल रही है छापेमारी

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. प्रिंस के गुर्गों और संरक्षकों पर शिकंजा कसते हुए आज सुबह करीब पांच बजे से लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस की यह कार्रवाई शहर के कई इलाकों में एक साथ चल रही हैं.

    वासेपुर, पांडरपाला और भूली में छापेमारी

    पुलिस टीमों ने वासेपुर, पांडरपाला और भूली में छापेमारी कर रही है. यह कार्रवाई सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में डीएसपी और भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ की जा रही है. छापेमारी के दौरान जमीन कारोबारी मो. कैश के आवास पर भी पुलिस ने दबिश दी हैं. कैश का घर पांडरपाला के भट्ठा मुहल्ला इलाके में स्थित है. पुलिस उसके प्रिंस खान से कथित संबंधों की भी जांच कर रही है. 

    एसएसपी प्रभात कुमार ने कुछ दिन पहले ही दिए थे संकेत 

    बता दें कि, एसएसपी प्रभात कुमार ने कुछ दिन पहले ही यह संकेत दिए थे कि प्रिंस खान को सहयोग करने वाले सफेदपोश लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार



    Related News