Big Breaking: चैप्टर क्लोज पकड़े गए सभी अपराधी, नेपाल के लिए रवाना हुआ स्पेनिश कपल

    Big Breaking: चैप्टर क्लोज पकड़े गए सभी अपराधी, नेपाल के लिए रवाना हुआ स्पेनिश कपल

    दुमका (DUMKA) : दुमका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कुरमाहाट से स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप मामले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के पश्चात सभी को दुमका कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

    फरार सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

    समाहरणालय स्थित एसपी सभा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 1 मार्च की रात हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप एक विदेशी दंपति टेंट लगाकर रात्रि विश्राम कर रहे थे. इसी दौरान आठ लोगों ने दंपति के साथ लूटपाट की तथा स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को 1 मार्च की देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान मंगलवार को पुलिस ने फरार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

    रिपोर्ट. पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news