जयपुर में आयोजित हुई बैंक ऑफ़ इंडिया अधिकारी संघ की त्रिवार्षिक सम्मेलन, सुनील लकड़ा नियुक्त हुए फेडरेशन के एडवाइजर, कहा- बैंक जल्द करेगा तरक्की

    जयपुर में आयोजित हुई बैंक ऑफ़ इंडिया अधिकारी संघ की त्रिवार्षिक सम्मेलन, सुनील लकड़ा नियुक्त हुए फेडरेशन के एडवाइजर, कहा- बैंक जल्द करेगा तरक्की

    रांची (RANCHI) : फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ़ इंडिया अधिकारी संघ की त्रिवार्षिक सम्मेलन राजस्थान के जयपुर में 16 और 17 जुलाई को आयोजित हुआ. इस सम्मेलन में पूरे देश के विभिन्न यूनिट के 17 महासचिव सहित 400 डिलेगेट्स और आब्जर्वर्स ने भाग लिया.

    बता दें कि 17 जुलाई 2024 को सत्र 2024-2027 तक के लिये फेडरेशन के नयी कार्यकारिणी कमिटी का गठन किया गया. जिसमें विशाखापत्नम के महासचिव कॉम नागेश्वर जी अध्यक्ष, मुम्बई के महासचिव कॉम निलेश पवार महासचिव और झारखण्ड राज्य इकाई के महासचिव कॉम सुनील लकड़ा फेडरेशन के एडवाइजर निर्वाचित हुए. ये झारखंड के लिये गौरव की बात है, क्योंकि फेडरेशन में पहली बार झारखण्ड को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

    वहीं आज यानी गुरूवार को झारखण्ड के महासचिव व फ़ेडरेशन के नवनियुक्त सलाहकार के जयपुर से रांची पहुंचे. जहां सैकड़ों अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर कॉम लकड़ा ने कहा इस पद के मिलने से निश्चित ही झारखण्ड में बैंक प्रगति करेगा. साथ ही बैंक ऑफ़ इण्डिया की दिशा बदलेगी और अधिकारियों की दशा में भी परिवर्तन होगा.

    उन्होंने बताया कि कल 19 जुलाई 2024 को बैंकों का 55वीं राष्ट्रीयकरण दिवस है. इसे झारखंड सहित पूरे देश में अनेक सामाजिक उदद्देश्य लेकर इसे धूमधाम से मनाया जायेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news