ATS और अमन साहू के गुर्गों के बीच मुठभेड़, डीएसपी और दरोगा घायल,DGP पहुंचे अस्पताल

    ATS और अमन साहू के गुर्गों के बीच मुठभेड़, डीएसपी और दरोगा घायल,DGP पहुंचे अस्पताल

    रांची(RANCHI): ATS और अमन साहू के गुर्गे के बीच मुठभेड़ में दर्जनों राउंड गोली दोनों ओर से चलने की सूचना है. मुठभेड़ में ATS डीएसपी नीरज कुमार के पेट में एक गोली और पतरातू थाना के दरोगा के पैर में एक गोली लगी है. जिसके बाद दोनों को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मेडिका अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी जैसे ही DGP  अजय कुमार सिंह को मिली वह मेडिका अस्पताल पहुंच कर घायलों से मिले और पूरे मामले की जानकारी ली है. साथ ही रांची और रामगढ़ पुलिस को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है.

    मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की घेरा बंदी कर पुलिस सर्च अभियान चला रही है. सूचना है कि शूटर अभी जंगल में ही छिप कर बैठे है. बता दे कि पतरातू थाना क्षेत्र के पालू रोड के डादी डीह सरना स्कूल के पास स्थित जंगलों में एटीएस और अमन साहू के गुर्गों के बीच मुठभेड़ देर रात हुई है. मुठभेड़ में दर्जनों राउंड गोली दोनों ओर से चली है.

    एटीएस को सूचना मिली थी कि अमन साव गिरोह के अपराधी पतरातू थाना क्षेत्र के पालू रोड के डादी डीह में मौजूद हैं. सूचना के बाद एटीएस और पतरातू थाना पुलिस ने टीम गठित कर सर्च अभियान में निकली थी.जैसे ही मौके पर पहुंची  अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और रामगढ़ जिला के एसआई सोनू कुमार घायल हो गए.



    Related News