रांची के HEC सेक्टर-2 में हादसा: CRPF वैन पर गिरा बिजली का पोल, चालक घायल

    रांची के HEC सेक्टर-2 में हादसा: CRPF वैन पर गिरा बिजली का पोल, चालक घायल

    रांची(RANCHI): के  HEC सेक्टर-2 स्थित राजेंद्र भवन के पास अचानक एक हादसा हो गया, जब एक बिजली का पोल सीआरपीएफ की वैन पर गिर पड़ा. इस घटना में वैन चालक घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय वैन सड़क से गुजर रही थी, तभी अचानक बिजली का पोल गिर गया और सीधे वाहन पर आ गिरा. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए. लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया. मामले को लेकर जगन्नाथपुर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है. एक दिन पहले आए आंधी-तूफान के कारण बिजली का पोल कमजोर होकर झुक गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पोल की स्थिति को लेकर पहले कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पोल को ठीक कर दिया जाता, तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था.



    Related News