पलामू में पिस्टल की नोक पर युवती से दुष्कर्म!थाना में दर्ज हुआ मामला,जांच में जुटी पुलिस   

    पलामू में पिस्टल की नोक पर युवती से दुष्कर्म!थाना में दर्ज हुआ मामला,जांच में जुटी पुलिस

    गढ़वा(GARHWA): झारखण्ड के गढ़वा जिले डंडा थाना क्षेत्र मे मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. यहां एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ पिस्तौल की नोंक पर दुष्कर्म करने और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर  दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने इस मामले दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की है और जाँच मे जुट गई है.

    अकेला पा कर घटना को दिया अंजाम

    पीड़िता डंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. वह पलामू जिले के पनेरीबांध में रहकर पढ़ाई कर रही थी. उसके बगल के कमरे में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरांव गांव के लकड़ही टोला निवासी 18 वर्षीय राहुल चौधरी भी रहता था. आरोप है कि एक दिन पीड़िता को अकेला पाकर पिस्तौल के बल पर राहुल ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे शांत रहने को कहा. इस घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा अपने गांव लौट आई. वारदात यहीं नहीं रुकी.

    मामले को दबाने के लिए लड़की के मांग में भरा सिंदूर

    पीड़िता ने बताया कि बीती चार अप्रैल को जब छात्रा के माता-पिता घर पर नहीं थे, तब आरोपी राहुल चौधरी अपने बहनोई आलोक चौधरी के साथ उसके घर पहुंचा और उसे जबरन अगवा कर पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा गांव ले गया. वहां आरोपी की बहन पूजा देवी और बहनोई की मौजूदगी में छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर भरकर शादी का ढोंग रचा गया. पीड़िता का आरोप है कि वहां से लकड़ही ले चलने की बात कहकर पीड़िता को राहुल एवं उसके बहनोई ने पीड़िता के गांव के समीप तहले नदी के पुल के नीचे ले गए और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता को लेकर उसके गांव पहुंचे. लेकिन उन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया और किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. तब तक राहुल का बहनोई वहां से भाग गया.

    मामला दर्ज

    इस मामले मे एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा की पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता एवं उसके कथित प्रेमी के बीच चार वर्ष पहले से संबंध है. इस मामले में पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई करेगी. फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है.

    रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news