धनबाद (DHANBAD): धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविन्दाडीह गांव में रहने वाले मजीद अंसारी के घर शार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने भीषण रुप धारण कर लिया.कई अन्य घरों को भी आग अपनी चपेट में ले लिया.ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग भीषण होने के कारण ग्रामीण काबू नही पा सके.मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया.
ग्रामीणों में आक्रोश
घटना की सूचना स्थानीय थाना और अग्निशमन को दिया गया.सुचना दिए जाने के बाबजूद देरी से पहुंचने की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिला.दमकलकर्मियों को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा.आग में ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है.सूचना के लगभग चार घण्टे बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुँचे.आग को बुझाने के लिये काफी मशक्कत करना पड़ा.दमकल कर्मी आग पर काबू पाए.स्थानीय लोगो ने कहा कि आग लगने की जानकारी होने पर सभी ग्रामीण जुटे.आग को बुझाने में लग गए.आग भीषण था.जिस कारण ग्रामीण आग पर काबू नही कर पाए।पुलिस और दमकल को सूचना दिए.समय पर दमकल नही पहुँची.एक घर मे लगी आग दर्जन भर घरों तक पहुँच गया.
दर्जन भर लोगों के रहने का आशियाना बुरी तरह जला कर राख
बिजली विभाग के तार घर की छत के काफी नजदीक से गुजरा है.विधुत विभाग को कई बार कहा गया कि तार को ठीक करे लेकिन विधुत विभाग ने कोई ध्यान नही दिया.आज उसी का नतीजा है कि घर मे आग लगी.विधुत विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है.कई बार बिजली विभाग को तार हटाने का आग्रह परिवार कर चुका है लेकिन आज तक नहीं हटाया गया.दर्जन भर लोगों के रहने का आशियाना बुरी तरह जला कर राख हो गया.
रिपोर्ट-नीरज कुमार


