गिरिडीह में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, तीसरी पुलिस ने एक शख्स को दबोचा

    गिरिडीह में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, तीसरी पुलिस ने एक शख्स को दबोचा

    गिरिडीह : जिले में अवैध शराब के परिवहन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है. तिसरी थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में एक वाहन से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

    पुलिस ने चंदौरी क्षेत्र में चलाया जांच अभियान  

    तिसरी थाना में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरिडीह की ओर से एक कार में शराब ले जाकर उसे बिहार की दिशा में भेजने की कोशिश की जा रही है. सूचना के आधार पर तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंदौरी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया.

    बरामद कार पर “फॉर सेल इन झारखंड ओनली” अंकित

    जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, जिसकी पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दुलियाकरम और बरईपाट जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जहां से एक कार बरामद की गई. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 33 कार्टन में रखी 375 एमएल की कुल 792 बोतल शराब बरामद हुई, जिन पर “फॉर सेल इन झारखंड ओनली” अंकित है.

    बरामद शराब की अनुमानित किमत 3 लाख से अधिक

    पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इस संबंध में तिसरी थाना में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरिडीह जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य संबंधित लोगों की तलाश में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    रिपोर्ट - दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news