चांडिल में 7 जंगली हाथियों का कहर, घर तोड़े, फसलें रौंदी

    चांडिल में 7 जंगली हाथियों का कहर, घर तोड़े, फसलें रौंदी

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से सटे चांडिल वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. 7 की संख्या में जंगली हाथियों ने फिर उत्पात मचाया है. चांडिल के कुकड़ू स्थित डाटम गांव में हाथियों का यह दल घुस आया. मिहिर महतो के घर को ध्वस्त कर लिया. घर में रखे अनाज चट कर गए. इसके अलावा गोंगाडीह के चोड़ा टोला में जगन्नाथ सिंह मुंडा के घर को भी हाथियों ने ध्वस्त कर दिया. कघर में रखा धान और आलू भी हाथियों ने खा लिया. वहीं, कर्ण सिंह मुंडा और विश्वजीत सिंह मुंडा की लौकी की खेती को भी हाथियों ने रौंदकर बर्बाद कर दिया. इसके किसानों को नुकसान हुआ है. जबकि घर में सो रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई.

    ग्रामीणों में बाद रहा आक्रोश
    चांडिल में लगातार हाथियों के हो रहे लगातार हमले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों 7 हाथियों का दल इलाके में डेरा डाले है. लेकिन वन विभाग इन हाथियों को भगा नहीं पाया है. इंसान और जंगली हाथियों के बीच संघर्ष अब रोजमर्रा की समस्या बन गई है. लोगों ने वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर हाथियों को आबादी से दूर भगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.

    रोज उत्पात मचा रहे हाथी
    चांडिल वन क्षेत्र हाथियों के उत्पात से त्रस्त है. यहां हाथी रोज किसी का किसी गांव में घुस उत्पात मचा रहे है. घर तोड़ रहे तो फसलों को भी भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाया जा रहा है. हाथी लोगों पर हमले भी कर रहे है. 3 दिनों पहले की हाथियों ने शौच करने जा रहे एक बुजुर्ग की जान ले ली थी. वहीं, वन विभाग हाथियों को गांवों से दूर करने का दावा कर रहा है. लेकिन हाथियों का उत्पात जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news