गुरुवार की रात दुमका के लाइन होटल में क्यो चली गोली ? क्यो गुस्से में थाना पहुँच गई पूर्व मंत्री लुईस मरांडी..देखिए ये सनसनी खेज रिपोर्ट

    गुरुवार की रात  दुमका के लाइन होटल में क्यो चली गोली ? क्यो गुस्से में थाना पहुँच गई पूर्व मंत्री लुईस मरांडी..देखिए ये सनसनी खेज रिपोर्ट


    बालू के अवैध कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर गुरुवार की रात एक लाइन होटल में हुई थी मारपीट, चली थी गोली
    दुमका में गुरुवार की रात दुमका मुफस्सिल थाना के सरुवा स्थित एक लाइन होटल में मारपीट और गोलीबारी की घटना को लेकर खुलने लगे राज, उत्तम मंडल आया मीडिया के सामने, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने किया एसपी से मुलाकात, कहा अपराध पर नहीं लगा अंकुश तो होगा उग्र आंदोलन।
    गुरुवार की देर रात दुमका जिला के मुफस्सिल थाना के सरुवा गांव स्थित एक लाइन होटल में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोली चलने की घटना घटी थी जिसमें एक व्यक्ति घायल हुए थे जिनका इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस घटना का कारण उत्तम मंडल ने मीडिया के सामने आकर जो बताया वह काफी चौकाने वाला है। उत्तम की माने तो लगभग 4 वर्षों तक विजयपुर स्थित मयूराक्षी नदी ने अवैध बालू के उठाव में अशोक हेम्ब्रम के साथ भागीदार रहा। रात के अंधेरे में नदी से ट्रेक्टर द्वारा बालू का उठाव कर डंपिंग किया गया। बैध डंपिंग स्थल पर अवैध बालू का ढेर लगाया गया। लेकिन 2 वर्ष पूर्व अशोक हेम्ब्रम द्वारा बालू के इस अवैध खेल से उत्तम मंडल को दरकिनार कर दिया गया। एनजीटी लागू रहने के कारण फिलहाल बालू का उत्खनन और परिवहन नहीं हो रहा है। बैध डंपिंग स्थल में जमा अवैध बालू से उत्तम अपना हिस्सा मांग रहा है। इसी वजह से दोनों के बीच तकरार चल रहा है। 


     उधर हिरासत में लिए गए अशोक हेम्ब्रम का कहना है कि गुरुवार की रात उत्तम मंडल अपने समर्थकों के साथ उसके घर आकर गली गलौज कर रहा था। उसी के प्रतिकार स्वरूप मारपीट हुई है। गोली चलाने की घटना से उसने इनकार किया है।
       घटना के बाद त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस ने अशोक हेम्ब्रम, अशोक मंडल, सिमोन मुर्मू और करण सिंह को हिरासत में लिया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी भी मारपीट का कारण आपसी रंजिश बता रहे है लेकिन रंजिश की वजह पर चुप्पी साधे हुए है।


     घटना को लेकर आज पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने एसपी अम्बर लकड़ा से मुलाकात की।

    घटना की विस्तृत जानकारी ली। एसपी से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए लुइस मरांडी ने कहा कि दुमका में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भाजपा अब तक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करते आ रही है लेकिन अब जनहित में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएगी।


    दुमका में बालू, पत्थर और कोयला के अवैध खनन और परिवहन का इतिहास काफी पुराना रहा है। इसपर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 30 जुलाई से 3 अगस्त 21 तक पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने शहर के फूलोझानो चौक पर सत्याग्रह पर बैठी थी। उसके बाद से फिलहाल अवैध कारोवार पर अंकुश तो जरूर लगा है लेकिन अवैध कारोवार में संलिप्त लोग अब आपस मे ही उलझ रहे है। गत शनिवार को मुफस्सिल थाना के रिंग रोड पर पासिंग टोकन को लेकर दो गुटों के बीच मार पीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज हुआ था। 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news