तीन डिग्री तक गिरेगा झारखंड का तापमान, रात में सिहरन वाली ठंड का पूर्वानुमान

    तीन डिग्री तक गिरेगा झारखंड का तापमान, रात में सिहरन वाली ठंड का पूर्वानुमान

    रांची (RANCHI) : झारखंड में दीपावली  के बाद मौसम के बदले करवट का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले दो-तीन दिन में  तीन  डिग्री तक तापमान और गिर सकता है. रात के तापमान में गिरावट आएगी और मौसम शुष्क रहेगा. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  भले तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट के कारण रात में सिहरन रहेगी, पर झारखंड के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. सूबे के ऊपर कोई सिप्नॉटिक फीचर नहीं बन रहा. 

    पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान बोकारो थर्मल का रहा जहां तापमान 14.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे साहिबगंज का तापमान   19.0  डिग्री रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का तापमान  15.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.



    Related News