टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अक्सर लोग मुंह से जुड़ी समस्याओं को छोटी बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर बड़ी बीमारी का बन सकती है. दरअसल, हमारा मुंह शरीर के अंदर चल रही कई गंभीर समस्याओं की शुरुआती जानकारी देता है. जीभ का रंग, मसूड़ों की हालत और मुंह का सूखापन जैसे बदलाव केवल लक्षण नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम संकेत देता है. इन संकेतों को अगर आप नजरअंदाज कर देते है तो को आप कई खतरनाक बीमारियों को बुलावा देते है और अगर आप समय रहते पहचान लेते है तो कई खतरनाक बीमारियों से बचा सकता है.
सबसे पहले बात करें डायबिटीज की. अगर किसी व्यक्ति को बार-बार प्यास लगती है और मुंह लगातार सूखा महसूस होता है, तो यह हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है. इस स्थिति में मुंह में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.
वहीं, मुंह का कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसके शुरुआती संकेत अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं. अगर मुंह में कोई घाव या छाला दो हफ्तों से अधिक समय तक ठीक नहीं हो रहा है, या लाल-सफेद धब्बे और गांठ दिखाई दे रही है, तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है. ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराना जरूरी है.
एनीमिया यानी खून की कमी के भी कुछ संकेत मुंह में दिखाई देते हैं. अगर जीभ का रंग फीका पड़ने लगे, वह चिकनी दिखे या होंठों के किनारों पर दरारें नजर आएं, तो यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है.
इम्यून सिस्टम के कमजोर होने पर भी मुंह में बदलाव देखने को मिलते हैं. बार-बार सफेद धब्बे, छाले या मसूड़ों की गंभीर समस्याएं शरीर की कमजोर प्रतिरोधक क्षमता की ओर इशारा कर सकती हैं. ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करना सही नहीं है.
इसके अलावा, विटामिन B12 की कमी भी मुंह के जरिए सामने आती है. अगर जीभ लाल या फिर सूजी गई या खाने का स्वाद बदल जाए, तो यह इस विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है.
स्वस्थ रहने के लिए कुछ आसान आदतें अपनाना बेहद जरूरी है. हफ्ते में एक बार खुद अपने मुंह की जांच करें और साल में कम से कम दो बार डेंटिस्ट से जरूर मिलें. बिना दर्द वाले धब्बों या गांठों को भी नजरअंदाज मत कीजिए, रोज ब्रश करने के साथ-साथ जीभ की सफाई भी करें, ताकि मुंह पूरी तरह स्वच्छ रहे.
ध्यान रखें कि कई बीमारियां धीरे-धीरे बढ़ती हैं. शरीर समय-समय पर संकेत देता है, बस जरूरत है उन्हें समझने और समय रहते कदम उठाने की. आपके मुंह में दिखने वाले छोटे-छोटे बदलाव आपकी सेहत से जुड़ी बड़ी सच्चाई बता सकते हैं, इसलिए इन्हें अनदेखा करना आपको भारी पड़ सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


