झारखंड में हेल्थ सेक्टर के लिए केंद्र ने मंजूर किए 2370.19 करोड़ रूपए 15 वें वित्त आयोग की अनुशंसा

    झारखंड में हेल्थ सेक्टर के लिए केंद्र ने मंजूर किए 2370.19 करोड़ रूपए 15 वें वित्त आयोग की अनुशंसा

    रांची- झारखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत संरचना के लिए लिए 15वें वित्त आयोग ने 2370 करोड़ 19 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं.यह राशि 2021-22 से लेकर 2025-26 वर्ष के लिए है. झारखंड का स्वास्थ्य विभाग ने इस अनुशंसा के आलोक में वर्ष 2021-22 के लिए स्वीकृति प्रदान किया है.साल 2021-22 के लिए 446.38 करोड़ रूपए आवंटित हैं.

    झारखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग प्रधान महालेखाकार को पत्र लिखकर अपने स्तर से स्वीकृति प्रदान कर दिया है.15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर वर्ष 2022 23 के लिए 446.38 करोड़ रूपए,

    साल 2023-24 के लिए 468.63 करोड़ रूपए,साल 2024-25 में 492.1 रूपए और साल 205-26 में 516.7 करोड़ रूपए आवंटित हैं.
     स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने प्रधान लेखाकार को पत्र लिखकर स्वीकृति प्रदान की है. यह राशि 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर स्वशासी निकाय के माध्यम से स्वास्थ्य प्रक्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए दी गई है.यह एक नई योजना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news