राहत की बात : हुसैनाबाद के लोगों को अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा मेदिनीनगर

    राहत की बात :  हुसैनाबाद के लोगों को अब  इलाज के लिए नहीं जाना होगा मेदिनीनगर

    पलामू(PALAMU) : अब हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए 80 किलोमीटर दूर मेदिनीनगर नहीं जाना पड़ेगा. अनुमंडल अस्पताल में ही  उनका इलाज हो सकेगा. स्वास्थ्य शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार ने अनुमंडल अस्पताल में महिला प्रसुति रोग विशेषज्ञ और  शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की  पदस्थापना की है.

    विधायक कमलेश कुमार सिंह के प्रयास से अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में दो चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है.  हुसैनाबाद के लोगों ने विधायक से महिला प्रसुति रोग विशेषज्ञ व शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की मांग गत दिनो दौरे के क्रम में की थी.  स्वास्थ्य शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार ने शिशु रोग विशेषज्ञ डा. नीतीश कुमार की पदस्थापना अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में कर दी है.  जबकि महिला रोग विशेषज्ञ डा. रीता कुमारी के उच्च शिक्षा प्राप्त कर लौटने के उपरांत  अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में योगदान करने का आदेश निर्गत किया गया है. विधायक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में फस्ट रेफरल युनिट पहले से ही स्वीकृत है. महिला चिकित्सा पदाधिकारी के आभाव में इसे क्रियाशील नहीं किया जा सका था. महिला व शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक को पदस्थापित हो जाने से अब फस्ट रेफरल युनिट क्रियाशील हो जायेगा.  प्रसव के दौरान आपरेशन या बच्चों की बीमारी को लेकर 80 किलोमीटर दूर मेदिनीनगर नहीं जाना पड़ेगा.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news