‘दोस्ताना 2’ से क्यों निकाला गया था कार्तिक को, कार्तिक आर्यन ने बताई पूरी कहानी   

    ‘दोस्ताना 2’ से क्यों निकाला गया था कार्तिक को, कार्तिक आर्यन ने बताई पूरी कहानी   

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुके कार्तिक आर्यन के पास आज कल फिल्मों की कोई कमी नहीं है. हाल ही में उनकी फिल्म ‘फ्रेडी’ रिलीज हुई है. कार्तिक आर्यन ने अपने कैरियर में काफी संघर्ष का सामना किया है, क्योंकि एक आउटसाइडर के लिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था. शुरुआत में उन्हें गिनी चुनी फिल्में ही मिलती थी. मगर, उन्हें जिस फिल्म ने पहचान दिलाई वो फिल्म थी, ‘प्यार का पंचनामा'. इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत ही पसंद किया. इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल भी आया.

    ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने कार्तिक के लिए खोले फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे

    मगर, फिर भी कार्तिक को ज्यादा फिल्में नहीं मिल रही थी. इस सूखे को खत्म किया उनकी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने. इस फिल्म के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने कार्तिक के लिए अपने दरवाजे खोल दिए. बड़े-बड़े बैनर से कार्तिक को फिल्म ऑफर होने लगा. इसी बीच एक कन्ट्रोवर्सी में भी वो फंस गए. ये कन्ट्रोवर्सी था ‘दोस्ताना 2’ का. करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने दोस्ताना 2 के लिए कार्तिक को साइन किया था. मगर, कुछ ही दिन बाद खबर आई कि कार्तिक को फिल्म से बाहर निकाल दिया गया है. साथ ही ये खबर भी चल रही थी कि धर्मा प्रोडक्शन ने फिर कभी कार्तिक के साथ काम नहीं करने का कसम खा लिया है. कई खबरों के बाद भी कार्तिक ने इस पर चुप्पी साढ़े रखी. मगर, अब कार्तिक आर्यन ने बताया है कि क्या बात थी.

    'दोस्ताना 2' से निकाले जाने पर कार्तिक ने दिया जवाब

    दरअसल, E-Times के साथ हुई बातचीत में कार्तिक ने इसका जवाब दिया है. कार्तिक से पूछा गया था कि 'दोस्ताना 2' से निकाले जाने के बाद, उन्होंने इन चीज़ों से कैसे डील किया. इस पर कार्तिक ने कहा कि मुझे खुद पर बहुत यकीन था. मैंने खुद से कहा कि अब मैं नहीं, मेरा काम बोलेगा. इसके बाद ‘भूल भुलैया 2’ आई. और उसने तो क्रांति ही कर दी.

    बता दें कि ‘भूल भुलैया 2’ कार्तिक की कैरियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है. इसी फिल्म ने निर्माताओं को भरोसा दिलाया कि कार्तिक अपने दम पर भी फिल्म हिट करा सकते हैं और हुआ भी ऐसा ही इस फिल्म के बाद कार्तिक के पास फिल्मों के ढेरों ऑफर आने लगे.       


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news