अल्लू अर्जुन की शुरुआती दिनों में क्यों होती थी आलोचना, जानिए कौन सी फिल्म के बाद सबसे महंगे स्टार बन गये अल्लू

    अल्लू अर्जुन की शुरुआती दिनों में क्यों होती थी आलोचना, जानिए कौन सी फिल्म के बाद सबसे महंगे स्टार बन गये अल्लू

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): ‘पुष्पा सुन के फ्लावर समझा क्या ? पुष्पाराज मैं झुकेगा नहीं’.... ये डायलॉग तो सबने सुना ही होगा. इस फिल्म ने साउथ के मेगा स्टार अल्लू अर्जुन के स्टारडम में नये सितारे जोड़ दिये. इनके स्टाईल, लुक्स पर कौन फिदा नहीं हैं. सभी लड़के आज अल्लू अर्जुन की लुक्स और स्टाईल की नक्ल करते हैं. लेकिन क्या आपको ये पता है कि आज इतने बड़े स्टार बन चुके अल्लू अर्जुन को अपने करियर के शुरुआती दिनों में लुक्स को लेकर ताने सुनने को मिलते थे. इनकी पहली फिल्म ‘गंगोत्री’ में इनके लुक्स और अपीयरेंस की काफी आलोचना की गई थी. फिल्म में इनके लुक को एवरेज बताया गया था. जिसके बाद दूसरी फिल्म ‘आर्य’ में उन्होंने अपने लुक्स और स्टाईल को पूरी तरह से बदल लिया था. इस फिल्म के रिलीज होते ही आलोचकों को करारा जवाब मिला था. इस फिल्म से दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया और देखते देखते अल्लू अर्जुन दर्शकों के दिलों में बस गयें.

    पुष्पाराज मैं झुकेगा नहीं.....इस फिल्म के बाद सबसे मंहगे स्टार बन गये

    पुष्पाराज मैं झुकेगा नहीं देश के छोटे-छोटे बच्चों की जुबान पर बैठ गया. फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई की लोग इस फिल्म के गाने दिन भर गुगुनाते रहते हैं. इसके साथ फिल्म इनका स्टाईल और लुक्स कुछ अतरंगी रहने के बावजूद लोग इसको कॉपी करने लगे. गाने में चप्पल खुलनेवाला सीन तो आपलोगों को याद ही होगा. हो भी क्यों ना. उनका एक कंधे को झुकाकर चलना और दाढ़ी मूछों के साथ वेयर्ड कातिलाने लुक ने लोगों का दिल जीत लिया. इन सब के साथ ही अल्लू अर्जुन सबसे ज्यादा पैसे लेनेवाले फिल्म स्टार बन गये. प्रोड्यूसर और डायरेक्टर इनको अपनी फिल्म में लेने के लिए कितने भी पैसे देने को तैयार रहते हैं.

    स्टार किड होने के बावजूद शुरुआती दिनों में झेलनी पड़ी परेशानी

    आपको बता दें  कि अल्लू अर्जुन तेलुगू फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के बेटे है. और आइकॉनिक कॉमेडियन-हीरो 'पद्म श्री' अल्लू रामलिंगय्या के पोते हैं. लेकिन इन सब के बावजूद शुरुआती दिनों में इनको बहुत सारी परेशानी झेलनी पड़ी. लेकिन अपने टेलैंट के दम पर अल्लू अर्जुन ने इतने बड़े स्टार होने का लक्ष्य हासिल किया.

    रिपोर्ट: प्रियंका कुमारी 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news