कंगना रनौत का लेटेस्ट पोस्ट आखिर क्यों हो रहा वायरल, जानिए क्या कहा कंगना ने

    कंगना रनौत का लेटेस्ट पोस्ट आखिर क्यों हो रहा वायरल, जानिए क्या कहा कंगना ने

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अपनी बेबाकी के लिए मशहूर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रहा है. अपने इस लेटेस्ट पोस्ट में कंगना ने महिलाओं के हक की बात करते हुए कहा है कि जो भी आपकी लाइफ में विलेन बनने की कोशिश करे उसे अपनी कामयाबी से कॉमेडियन बना दो. कभी खुद को उन लोगों की नजरों से मत देखो जो आपकी सराहना नहीं करते हैं, बल्कि उनके क्रिटिसिज्म को अपनी ग्रोथ का कारण बनाओ और जब आप लाइफ में सक्सेस हो जाओ तो उस क्रिटिसिज्म को उनके चेहरे पर रगड़ना मत भूलना और फिर उनके मजे लेना. आखिर बिना हंसी के जिंदगी का क्या ही मतलब है. जो लोग आपकी लाइफ में विलेन बनना चाहते हैं, उन्हें कॉमेडियन बनाओ. यह एक बेहद अच्छी कहानी बनेगी और इसे खुद डायरेक्ट करना.'

    सोशल मीडिया पर कंगना का यह पोस्ट वायरल हो रहा है. फैंस कंगना के इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं. कंगना रनौत के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में कंगना देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के किरदार में नजर आयेंगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news