कौन है आमिर खान के होने वाले दामाद नुपुर शिखरे? जानिए

    कौन है आमिर खान के होने वाले दामाद नुपुर शिखरे? जानिए

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बॉलीवुड की गलियारों से एक खुशखबरी सामने आ रही है. दरअसल, आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई कर ली है. बता दें कि सगाई के दौरान दोनों के परिवारवाले मौजूद रहें.

    नुपुर और आयरा साल 2020 से एक दूसरे को जानते थे. वहीं, कुछ महीने पहले ही नुपुर ने आयरा को प्रपोज किया था. चलिए अब आपको बताते हैं कि आमिर के होने वाले दामाद नुपुर शिखरे हैं कौन और क्या करते हैं? दरअसल, नुपुर एक फिटनेस ट्रेनर है और उन्होंने Fitnessism की शुरुआत की है. नुपुर बॉलीवुड के भी कई सितारों को ट्रेंड कर चुके हैं. इन सेलेब्स में आमिर खान और सुष्मिता सेन का भी नाम शामिल है.

    बता दें कि नुपुर अपने फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं. नुपुर सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फोटोज वहां शेयर करते रहते हैं. उन्हें इंस्टा में करीब 30K लोग फॉलो करते हैं.

    बता दें कि कपल की पहली मुलाकात साल 2020 में हुई थी. जब आयरा 2020 के लॉकडाउन में अपने पिता के घर रहने के लिए शिफ्ट हुई थी. इसी दौरान नुपुर और आयरा की मुलाकात हुई और आयरा ने नुपुर से फिटनेस ट्रेनिंग भी ली थी. इसी समय दोनों दोस्त बने थे और फिर उन्हें प्यार हुआ.

    आयरा खान और नूपुर शिखरे ने अपने प्यार के रिश्ते को सगाई की बंधन से बांध लिया है. सगाई के दिन रेड गाउन में आयरा बेहद खूबसूरत लग रही थी. वहीं, नुपुर ब्लैक कोट में काफी अच्छे लग रहे थें. बता दें कि सगाई के दौरान आमिर खान, रीना दत्ता, किरण राव, आजाद राव सभी मौजूद थे. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news