उर्फी जावेद को मिला बड़ा प्रोजेक्ट! हॉलीवुड सिंगर Karol G के साथ कर सकती है काम

    उर्फी जावेद को मिला बड़ा प्रोजेक्ट! हॉलीवुड सिंगर Karol G के साथ कर सकती है काम

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों के लिए जानी जाती है. जिस वजह से उर्फी को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करता पड़ता है. आज वो दुनिया भर में अपने अजीबो-गरीब कपड़ों के लिए मशहूर हो चुकी है. वही दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इनके इस स्टाइल को फॉलो भी कर रहें है, और उसकी तारीफ़ों की पुल बांध रहे हैं. देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उर्फी की चर्चा है. इसी कड़ी में उर्फी को एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है. मिली जानकारी के अनुसार ऐक्ट्रिस कोलंबिया सिंगर करोल जी के साथ काम करने वाली हैं. इतना ही नहीं उर्फी पहली इंडियन हैं जिसे करोल जी फॉलो कर रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से अब तक इसपर कोई ऑफिसियल कंफर्मेशन नहीं मिला है.   

    उर्फी जावेद को बड़ा प्रोजेक्ट

    जिस तरह से उर्फी के विदेश में काम करने की खबर सामने आ रही है ऐसे में  अगर वाकई में उर्फी जावेद करोल जी के साथ काम करने वाली हैं, तो ये एक्ट्रेस के लिए करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित होगा.  

    अबू जानी और संदीप खोसला संग किया काम

    बीते दिनों उर्फी जावेद ने बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के साथ काम करने का मौका मिला था. उर्फी ने इन डिजाइनर की फैशन वीडियो में काम किया था.  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news