Unnchai ott release: तीन दोस्तों की कहानी बयां करती फिल्म इस दिन होगी OTT पर रिलीज

    Unnchai ott release: तीन दोस्तों की कहानी बयां करती फिल्म इस दिन होगी OTT पर रिलीज

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सूरज बड़जात्या अपनी पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘ऊंचाई’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया. अब फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी हैं. फिल्मों एक वृद्ध लोगों की दोस्ती पर आधारित है.  

    इस दिन होगी फिल्म ओटीटी पर रिलीज

    बता दें कि राजश्री प्रोडक्शन इस साल अपना 75वां सालगिरह मना रहा है. इसी कड़ी में सूरज बड़जात्या 8 सालों के बाद अपनी फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आए. फिल्म के ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. बताया जा रहा है कि फिल्म ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. ओटीटी पर रिलीज की तारीख की बात करें तो बताया गया कि फिल्म 6 जनवरी को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी.

    सूरज बड़जात्या ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि  ऊंचाई सात साल के जुनून, कड़ी मेहनत और सबसे बढ़कर, प्यार और बॉक्स ऑफिस पर एक सफल रन के बाद, अब 6 जनवरी से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी, इसलिए मैं अपने सभी प्रशंसकों से नए साल की शुरुआत इस फिल्म के साथ करने की अपील करता हूं, जो दोस्ती के लिए एक हार्दिक श्रद्धांजलि है.

    तीन दोस्तों की कहानी ऊंचाई

    उंचाई की कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दोस्त की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा पर जाते हैं. इसमें परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता, सारिका, नफीसा अली सोढ़ी और डैनी डेन्जोंगपा भी प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही. इसके अलावा, उंचाई बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े बजट की फिल्मों, ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर और यशोदा के साथ रिलीज हुई थी. उंचाई में अमिताभ बच्चन के साथ सूरज बड़जात्या ने पहली बार साथ काम किया है. फिल्म जी5 पर 6 जनवरी को रिलीज होगी.

     



    Related News