टॉप पॉप स्टार आर केली को किस अपराध के लिए मिली 30 साल की सजा, जानिए 

    टॉप पॉप स्टार आर केली को किस अपराध के लिए मिली 30 साल की सजा, जानिए 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अमेरिका के पॉप गायक में शुमार आर केली (रॉबर्ट सिल्वेस्टर केली) को महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण के मामले में कोर्ट द्वारा  30 साल कैद की सजा सुनाई गई है. जानकारी के अनुसार आर एंड डी संगीत शैली के कलाकार 55 वर्षीय आर केली को पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में यौन तस्करी से संबंधित अपराधों के लिए दोषी पाया ठहराया गया था.

    यह भी पढ़ें:

    रंगीन संसार के इस टाइगर के वीडियो ने मचाया शोर, जमकर हो रहा वायरल

    पॉप स्टार आर केली के वकील ने कहा है कि सजा सुनाए जाने के बाद वह आगे अपील करेंगे. फैसला सुनाए जाने के समय केली जेल की पोशाक और काले चश्मे में नजर आए. अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के न्यायाधीश एन डोनेली ने फैसले में कहा है कि आर केली ने सेक्स का उपयोग अपने एक हथियार के रूप में किया.उन्होंने पीड़ितों के साथ ऐसा बर्ताव किया जो कहने योग्य नहीं है और ये पीड़ित बाद में यौन संबंधित संक्रमित बीमारियों की चपेट में भी आए. अदालत में इस बात का भी खुलासा हुआ कि कैली ने गायिका आलिया से 1994 में उस समय शादी की थी, जब वह मात्र 15 साल की थीं. हालांकि, तब प्रमाण पत्र में उन्हें 18 साल की दिखाया गया था. बाद में उनकी शादी को कैंसिल कर दिया गया. इसके नौ साल बाद विमान दुर्घटना में आलिया की मौत हो गई.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news