बॉलीवुड के ये पांच सितारे जिनकी मौत के रहस्य से नहीं उठा पर्दा, आज तक उलझी हुई इनकी डेथ मिस्ट्री

    बॉलीवुड के ये पांच सितारे जिनकी मौत के रहस्य से नहीं उठा पर्दा, आज तक उलझी हुई इनकी डेथ मिस्ट्री

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड में ऐसे कई सुसाइड केस है जिनकी गुत्थी आज तक नहीं सुलझी है. पिछले कुछ सालों में कई एक्टर और एक्ट्रेस की अचानक मौत की खबर सामने आई. जिसने लोगों को सदमे में डाल दिया. इनमें से कई मामलों को लेकर बवाल जरूर मचा, लोगों ने जस्टिस की गुहार भी लगाई मगर इसका कोई परिणाम अब तक सामने नहीं आया है. कई फ़ाइलें दबती गई, तो न जाने कितने केसेस को बंद कर दिया गया. जिन सितारों की अचानक खुदखुशी की खबरें सामने आईं उनमें से कई के मरने की वजह न आज तक उनके परिवार वालों को पता चली न उनके चाहने वालों को. आज भी जब इनलोगों का नाम सामने आता है तो सबके मन में जरूर ये पहला सवाल आता है कि आखिरकार इनके साथ हुआ क्या था, क्यों एक हस्ते खेलते सितारे ने ऐसा कादम उठाया, इसके पीछे की वजह क्या हो सकती हैं, कौन इसका गुनहगार हैं, इन तमाम सवालों के जवाब उनके चाहने वाले आज तक ढूंढ रहे हैं. हम आपको कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिनकी मौत महज एक मिस्ट्री बन कर रह गई.

    एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत

    14 जून, 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुंशात सिंह राजपूत का शव मुंबई के फ्लैट में मिला था. ये खबर आग के तरह देश में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी फैल गई थी. जिसके बाद इस खबर ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था. इस केस के जांच में कई पहलू सामने आए. परिवारवालों ने इसे हत्या का मामला बताया. उन्होंने सीधा-सीधा इसका आरोप एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चकरबर्ती पर लगाया था. इस मामले ने ऐसा असर दिखाया कि उस वक्त देश दो गुटों में बंटा नजर आया. ज्यादातर लोग सुशांत के साथ थे और बॉलीवुड में नेपोटिज्म और पार्शियेलिटी को लेकर अलग बहस दिखती नजर आई. लोगों को अपने चहिते सितारे को खोने का इतना आक्रोश था कि परिणाम स्वरूप लोगों ने बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड शुरू कर दिया. जो अब बॉलीवुड इंडस्ट्री पर देखने को मिल रहा है. एक्टर की डेथ मिस्ट्री अभी तक पूरी तरह से सॉल्व नहीं हो पाई है.

    टीवी की आनंदी प्रत्युषा बनर्जी की डेथ मिस्ट्री

    बालिका वधू सीरियल से पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की मौत भी सवालों के घेरे में रही. ये मामला 1 अप्रैल 2016 का है. जब प्रत्युषा बनर्जी ने पंखे से लटकी अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं थी. इस घटना के सामने आने के बाद ऐसी बातें सामने आई कि प्रत्युषा बनर्जी ने अपने रिलेशनशिप की वजह से ऐसा कदम उठाया था. कहा गया की एक्ट्रेस ने निजी रिश्तों में खलल पड़ने की वजह से ऐसा कादम उठाया. परिवारवालों ने उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल पर कई आरोप भी लगाए इतना ही नहीं प्रत्युषा के इंडस्ट्री के कुछ दोस्तों ने भी सामने आकार परिवार वालों का सपोर्ट किया था और आरोपों को सच बताया था. मगर आज तक इस केस में भी कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है. अब तक ये पता नही लग पाया है कि एक्ट्रेस के मौत की सही वजह क्या हैं.

    तूनिशा शर्मा डेथ केस

    21 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने अपने शो ‘अली बाबा’ के सेट पर 24 दिसंबर 2022 को फांसी लगाकर जान दे दी थी. उनके सुसाइड का आरोप उनके एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान पर लगा था. जिसके तुरंत बाद एक्टर की गिरफ़्तारी भी हो गई थी और फिर कुछ ही महीने बाद उन्हें जमानत भी मिल गई.  एक्ट्रेस की मां का दावा था कि शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया था, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थीं. कई बार उन्हें पैनिक अटैक भी आए. हालांकि, शीजान ने ब्रेकअप की बात तो कबूली लेकिन धोखे की बात से मुकर गए थे. एक्टर को भले ही निर्दोष ठहरा दिया गया मगर मौत की वजह अब तक सामने नही आई है.   

    वैशाली ठक्कर की मौत

    ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर 2022 इंदौर में देर रात खुदकुशी कर ली. टीवी एक्ट्रेस का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला. इस मामले में भी प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग के साथ कई परेशानियों का जिक्र है.  जिसमे वैशाली ठक्कर के सुसाइड नोट में उन्होंने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी और उनकी पत्नी दिशा को इसका जिम्मेदार बताया था. ये केस भी अब तक चल रहा है.

    भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत

    भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च 2023 को बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली. एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली. आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह पर लगाया गया था. जिसके बाद समर सिंह कई दिनों तक फरार थे. पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार तो किया मगर अब तक मौत की वजह सामने नहीं आई हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news