इन बॉलीवुड सितारों ने धनतेरस को लेकर दी बधाई, शेयर की कुछ अन्सीन तस्वीरें, देखिए

    इन बॉलीवुड सितारों ने धनतेरस को लेकर दी बधाई, शेयर की कुछ अन्सीन तस्वीरें, देखिए

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पूरा देश दिवाली को लेकर जगमगा रहा है. चारों तरफ इसकी धूम देखने को मिल रही है. आज यानी 10 नवंबर को धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है. जिसके एक दिन बाद दिवाली मनाई जाएगी. बी टाउन में दिवाली के पहले सेलेब्स के घर में प्री दिवाली पार्टी का मानो ट्रेंड सेट है.  हर साल देखा जाता है कि हर कोई अपने घर पर दिवाली पार्टी ऑर्गेनाइज करता है और इस दौरान कई सिलेबस को स्पॉट भी किया जाता है. वही धनतेरस के खास मौके पर कई सेलेब्स ने अपने फैंस को विश किया है और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है. तो आइए आपको कुछ खास बधाइयों के बारे में बता दें.

    ट्विंकल खन्ना ने ऐसे दी लोगों को बधाई

    इस धनतेरस के खास मौके पर ट्विंकल खन्ना ने लोगों को बधाई दी है.  ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिवाली के डेकोरेशन के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की है और लोगों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी है. इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. जिसमें ट्विंकल अपने पति खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के साथ रोमांटिक पोज देते दिख रही है. वहीं दूसरे एक तस्वीर में गणेश जी की तस्वीर है सोशल मीडिया पर यह दोनों फोटोस काफी वायरल हो रहे हैं.

    सनी देओल और अनुपान खेर ने दी बधाई

    इस खास दिन पर बॉलीवुड के स्टार सनी देओल ने भी अपने सोशल मीडिया हैन्डल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं. सनी देओल के इस पोस्ट पर लोग भी उन्हें जवाब देते हुए बधाई दे रहे हैं. उनके फैंस उन्हें धनतेरस की शुभकामनाएं दे रहे हैं इसके साथ ही अनुपम खेर में भी अपने अकाउंट पर धनतेरस की शुभकामनाएं दी उन्होंने लिखा कि आप सभी को धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news