रणवीर की आने वाली फिल्म ‘सर्कस’ का टीज़र रिलीज, फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह

    रणवीर की आने वाली फिल्म ‘सर्कस’ का टीज़र रिलीज, फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रोहित शेट्टी अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का नाम है सर्कस. यह एक कॉमेडी फिल्म होगी. फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में दिखेंगे. रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म सूर्यवंशी एक एक्शन फिल्म थी. एक्शन के बाद रोहित शेट्टी फिर से कॉमेडी में लौट आए हैं. इस फिल्म की घोषणा काफी मजेदार अंदाज में की गई है. इस फिल्म का ट्रेलर कब आएगा और फिल्म कब रिलीज होगी, इसका जवाब देने के लिए फिल्म के टीज़र को रिलीज किया गया है.

    60 के दशक में आधारित ये फिल्म

    टीज़र से हमें पता चलता है कि फिल्म 60 के दशक में आधारित है. यह फिल्म हमें उस दौर में ले जाती है, जब मोबाईल फोन नहीं था, सोशल मीडिया नहीं था, जहां सिर्फ न्यूज होता था ब्रेकिंग न्यूज नहीं. इस टीज़र के मुताबिक सर्कस का ट्रेलर 2 दिसम्बर को आने वाला है. वहीं फिल्म क्रिस्मस पर 23 दिसंबर को रिलीज होगी. इसका मतलब है कि फिल्म के ट्रेलर को रिलीज से 21 दिन पहले रिलीज किया जाएगा. टीज़र में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल है. इस फिल्म में रणवीर और वरुण शर्मा डबल रोल में हैं. उनके साथ ही जैकलीन फर्नांडिज, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, मुकेश तिवारी, अश्विनी कालसेकर, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, व्रजेश हिरजे, टीकू तलसानिया भी फिल्म में अहम रोल में हैं.

    शेक्सपियर के एक नाटक का अडेप्टेशन है फिल्म

    कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म शेक्सपियर के एक नाटक का अडेप्टेशन है.  जिसका नाम कॉमेडी ऑफ एरर्स है. इसी नाटक पर एक फिल्म पहले भी बन चुकी है. 1982 में गुलजार ने इस नाटक पर फिल्म अंगूर बनायी थी. अंगूर में संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने डबल रोल निभाया था. जिसके बाद अब रोहित शेट्टी इस फिल्म को बनाने जा रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news